आईटीसीऍफ़ - ईंडिया की अधिकृत वेबसाइट पर आपका स्वागत है
भारतीय ट्वेंटी २० क्रिकेट संघ यहाँ भारत में क्रिकेट खेल के संचालन हेतु बनायीं गयी शीर्ष संस्था हैं! इसका मुख्यालय पटियाला, पंजाब में स्थित है! इसे ट्वेंटी २० एवं ट्वेंटी २० इनिंग क्रिकेट के भारत में प्रचार हेतु राष्ट्रीय समिति के रूप में सन २००१ में गठित किया गया है! आईटीसीऍफ़ - ईंडिया भारत में ट्वेंटी २० क्रिकेट के मूल प्रवर्तक है! यह संस्था सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत है! और इसके अलावा भारत सरकार ट्रेड मार्क रजिस्ट्री, नई दिल्ली द्वारा जारी अधिनियम अपने ट्रेड मार्क, प्रतिलिपि अधिकार और पेटेंट के तहत बौद्धिक संपदा अधिकार आदि मिलता है! आईटीसीऍफ़ - ईंडिया अक्सर अक्सर नाममात्र किराए पर देश भर में भारत सरकार के स्वामित्व वाले स्टेडियम का उपयोग करता है!
इंटरनेशनल ट्वेंटी २० क्रिकेट संघ के संस्थापक सदस्य होने के कारण इसे किसीभी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धोमे भाग लेने हेतु खिलाड़ी, अंपायर और अधिकारियों का चयन करने और उनपर नियंत्रण का पूर्ण अधिकार है! इसकी मान्यता के बिना आईटीसीऍफ़ - ईंडिया का कोई भी खिलाडी देश में या देश से बहार प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट हेतु अनुबंधित नहीं हो सकता!
भारत में पिछडे वर्ग, क्षेत्रो के सभी स्तर के हजारों गरीब क्रिकेट खिलाड़ी, दूरस्थ और ग्रामीण इलाकोंमें छोटे शहरों और सड़कों पर क्रिकेट खेल रहे हैं! इन्हें मिलनेवाले सिमित अवसरों के कारण इन्हें इनकी छुपी प्रतिभा को तराशने का मौका प्रदान करने का कार्य आईटीसीऍफ़ - ईंडिया करता हैं!
हमारा क्रिकेट संघ रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी के सोसायटी अधिनियम - १८६० के तहत पंजीकृत है!हमारा ट्रेड मार्क पंजीकरण संख्या १३६८२७९ और लोगो पंजीकरण संख्या १३६८२७८ है, इसका कॉपी-राईट अधिकार पंजीकरण संख्या ए-७५४१६ /२००६ दिनांक १९-०१-२००६ है इसे पेटेंट अधिनियम के तहत भारत सरकार के (ट्रेड मार्क रजिस्ट्री), नई दिल्ली द्वारा जारी किया गया हैं!
इस सन्दर्भ में हम यह बताना चाहते है की आईटीसीऍफ़ - ईंडिया के साथ ३२ कार्यरत संघ है| इन संघो के साथ लगभग ४७५ जिला / क्षेत्रीय इकाइयाँ सम्बद्ध है| इन इकाइयों के पंजीकरण की प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है एवं इनसे सम्बंधित जिला एवं क्षेत्रीय इकायों की पंजीकरण प्रक्रिया संबधित राज्यों में शुरू है
ये राज्य इकाइयाँ अपने राज्यों में अंतर- जिला ट्वेंटी-२० क्रिकेट प्रतियोगिता (जूनियर और सिनिअर स्तर) आयोजित करते है | इनसे संबधित जिला / क्षेत्रीय इकाइयाँ भी अपने क्षेत्रों में ट्वेंटी-२० प्रतियोगिताये आयोजित करते है |
ये राज्य इकाइयाँ कुल ५ ज़ोन में अर्थात उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण एवेम मध्य क्षेत्र में विभाजित किये गए है | हर ज़ोन में प्रत्येक ७ राज्य टीमें है. इस प्रकार आईटीसीऍफ़ - ईंडिया के साथ पुरे भारत से करीबन १००००० खिलाडी जुड़े हुए है | सभी ज़ोन अंतर-राज्य ट्वेंटी-२० प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर और वरिष्ठ स्तरों के रोटेशन आधार पर djrs है. यहाँ यह उल्लेख करना उचित है कि प्रत्येक टूर्नामेंट में बड़ी तादाद में भीड़ इकट्ठी होती है.| प्रत्येक जोन के शीर्ष 2 टीमों के अर्थात् चैंपियन, अखिल भारतीय ट्वेंटी-२० राष्ट्रीय चम्पिओन्शिप के लिए सीनियर और जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए खेलते हैं. प्रत्येक जोन के नियंत्रण प्राधिकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) है. यह नियुक्ति आईटीसीऍफ़ - ईंडिया द्वारा 2 साल के लिए किया जाता है.